BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपराइच • 13-10-2026

पिपराइच में रेलवे ट्रैक से 63 पेंड्रोल क्लिप चोरी, की-मैन की जांच में खुलासा

पिपराइच : क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को पिपराइच-गढ़वा ढाला और रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से 63 पेंड्रोल क्लिप गायब मिलने से रेल महकमे में चिंता बढ़ गई। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा से जुड़े इन उपकरणों के गायब होने का मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार, 12 अक्टूबर को की-मैन पवन कुमार रेलवे ट्रैक का नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान किलोमीटर संख्या 376/40 से 377/6 के बीच जांच के दौरान उन्हें पेंड्रोल क्लिप गायब मिलीं। गिनती करने पर कुल 63 क्लिप गायब पाई गईं। इसके बाद उन्होंने तत्काल अपने मेठ सोहन मौर्य को इसकी जानकारी दी। मेठ सोहन मौर्य के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के कप्तानगंज स्थित संबंधित उच्चाधिकारियों को तहरीर देकर अवगत करा दिया गया है। अब रेलवे प्रशासन के स्तर पर मामले में आगे की कार्रवाई की जानी है।

पेंड्रोल क्लिप रेलवे ट्रैक में रेल पटरी को स्लीपर से मजबूती से बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में इनकी चोरी को सामान्य चोरी की घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि, क्लिप गायब मिलने से ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका जरूर है, लेकिन इससे रेल परिचालन पर किसी प्रभाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे ट्रैक से बड़ी संख्या में सुरक्षा उपकरण गायब मिलने के बाद यह पता लगाना जरूरी है कि क्लिप कब और किन परिस्थितियों में निकाली गईं। घटना में किसी की संलिप्तता है या नहीं, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल रेलवे प्रशासन की कार्रवाई और गायब क्लिप की बरामदगी को लेकर निगाहें टिकी हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:06
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार