BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, attack • गोरखपुर / पिपराइच • 24-04-2026

दो पक्षों में विवाद, तलवार और चाकू से हमला, नाराज भीड़ ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे विधायक और एसपी सिटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स थाना क्षेत्र के कुस्मी बाजार रामजानकी मंदिर के पास करीब 9 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार और चाकू से एक पक्ष की तरफ से हमला कर दिया गया। जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image Source Here...

घायलों में कालीचरण, गोविंद, सोनू और एक गुड्‌डू का नाम शामिल है। कुस्मी मार्केट में ही इनका घर है। गुड्‌डू कसौधन बजरंग दल के नेता हैं। बीच बचाव में इन्हें चोट आई है। दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार पर तलवार व चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना के बाद से ही दोनों आरोपियों समेत 5 फरार हैं। घटना के बाद भीड़ लगाकर लोगों ने गोरखपुर कसया रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना पर एम्स पुलिस के साथ ही एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और थाने की फोर्स पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं घायलों के परिजनों का आरोप है कि हमलावर के घर पर भारी मात्रा हथियार है। पुलिस छापा मारकर बरामद करे।

घटना के बाद से ही पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। कुस्मी के सद्दाम और कालीचरण दोनों ही ऑटो चलाते हैं। गुरुवार की शाम 3 बजे दोनों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह 9 बजे कालीचरण का भाई गोविंद जायसवाल सद्दाम के घर जाकर विवाद का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर नाराज होकर सद्दाम, जब्बार समेत अन्य लोग रॉड, तलवार और चाकू से हमला कर दिए। जैसे ही व्यापारियों को पता चला, वे सद्दाम के घर पहुंचे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। इधर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने आटो में भी तोड़फोड की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

घटना की सूचना पर मौके पर चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद भी पहुंच गए हैं। आरोपियों की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से एक्स्ट्रा फोर्स भी बुलाई गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार