BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DM, MLA • गोरखपुर / पिपराइच • 10-03-2026

डीएम-विधायक ने पीएमश्री विद्यालय में किया शिलान्यास, 8 नए कक्ष, रसोईघर, शौचालय ब्लॉक निर्माण कार्य की शुरुआत

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड पिपराइच स्थित ग्रामसभा उसका में पी०एम० श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह कार्य OSAAT (वन स्कूल एट ए टाइम) पहल के तहत कराए जा रहे हैं। स्थानीय विधायक महेंद्र पाल सिंह और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय में 8 नए कक्षाओं, एक रसोईघर और एक शौचालय ब्लॉक के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इन निर्माणों का उद्देश्य विद्यालय की सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक महेंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उनका प्रयास है कि विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए।

विधायक ने जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी बेहतर वातावरण में पढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए कक्षाओं, रसोईघर और शौचालय ब्लॉक के निर्माण से विद्यालय में सुविधाएं बढ़ेंगी और बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। विधायक ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Image Source Here...

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, पूर्व प्रमुख आनंद शाही, नगर पंचायत चेयरमैन संजय मद्धेशिया, पिंकी सिंह, कुमुदलता, पवन कुमार सिंह, अमिता रानी, पिंकी चतुर्वेदी, राजू प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण, अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों की सराहना की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:18
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार