गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पलटी पिकअप, 4 सांड और गाड़ियां बरामद
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच थाने
की पुलिस टीम और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। सोनबरसा मार्ग पर इस्लामपुर
ईंट-भट्ठे के पास पशु लेकर जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद पशु
तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और पिकअप लेकर भागने लगे।
रास्ता बंद होने के कारण
तस्करों की पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से
कुछ आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन जीवित और एक मृत सांड
बरामद हुए। जिन्हें कार्रवाई के बाद स्थानीय मंदिर प्रशासन को सौंप दिया गया। इसके
अलावा पुलिस ने मौके से एक बिहार नंबर की पिकअप, दो
मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल, कारतूस के खोखे
और रस्सियां जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की
कार्रवाई शुरू कर दिए है। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के सोनबरसा मार्ग का है।
Image Source Here...
एसओजी की सूचना पर पुलिस ने
की घेराबंदी
गोरखपुर के पिपराइच थाना
क्षेत्र के सोनबरसा मार्ग पर पुलिस और पशु तस्करों के बीच तड़के मुठभेड़ हो गई।
पिपराइच पुलिस को एसओजी (SOG) गोरखपुर से
सटीक सूचना मिली थी कि इस्लामपुर ईंट भट्ठे के पास 7-8 बदमाश एक पिकअप
गाड़ी में जबरन पशुओं को लाद रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओजी और पिपराइच पुलिस की
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी।खुद को पुलिस से घिरा देख पशु तस्करों ने आत्मसमर्पण करने
के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग झोंक दी और पिकअप लेकर तेजी से भागने का प्रयास
किया। हालांकि, आगे रास्ता बंद होने के कारण तस्करों को अचानक
गाड़ी मोड़नी पड़ी। रफ्तार तेज होने की वजह से तस्करों की पिकअप अनियंत्रित होकर
सड़क पर ही पलट गई। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी की
और मौके से कुछ तस्करों को दबोच लिया।
तीन जीवित और एक मृत सांड
बरामद
पिकअप पलटने के बाद पुलिस
ने जब तलाशी ली, तो उसमें क्रूरता से लादे गए चार सांड बरामद
हुए। इनमें से एक सांड की दम घुटने या चोट लगने के कारण मौत हो चुकी थी, जबकि तीन सांड जीवित मिले। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं
पूरी करने के बाद तीनों जीवित पशुओं को सुरक्षित पिपराइच के मोटे शिव मंदिर
प्रशासन के सुपुर्द कर दिया।
बीआर नंबर की पिकअप, बाइक और कारतूस जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से
तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक बिहार (BR) नंबर की पिकअप
गाड़ी, दो मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन जब्त किए
हैं। इसके अलावा मौके से तस्करों द्वारा फायर किए गए कारतूसों के खोखे और पशुओं को
बांधने वाली रस्सियां सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
इस वारदात के बाद पिपराइच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने
मोहनापुर के रहने वाले जनार्दन कन्नौजिया (पुत्र रामलखन कन्नौजिया), साहब अंसारी, रोजीद अंसारी
(पता अज्ञात) और पांच अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा
दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Share On :
×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार