गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
गोरखपुर में स्कूल बस ने मासूम को कुचला था, ड्राइवर की तलाश
पिपराइच थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं बस में मौजूद एक शिक्षिका को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रविवार को उसका शांतिभंग में चालान किया गया।
हादसे के बाद एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह, तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह और नायब तहसीलदार अनु सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार की ओर से एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया।
CO चौरी चौरा कुंदन सिंह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।मां सोनी ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार सुबह वह हिमांशु को स्कूल भेजने के लिए लंच तैयार कर रही थीं। करीब 8 बजे वह घर के बाहर स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की बस तेज रफ्तार में आई और हिमांशु को कुचल दिया।
हादसे के बाद सोनी ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस का पीछा कर करीब 200 मीटर दूर उसे रोक लिया। ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। इसी दौरान बस में बैठी महिला टीचर को रोक लिया गया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
गोरखपुर में स्कूल बस से कुचलकर पांच साल के बच्चे के मौत के मामले में महिला टीचर पर शांति भंग का चालान कर दिया गया है। शिक्षिका पर हादसे के बाद ड्राइवर को भागने और ग्रामीणों को महिला अपराधों में फंसाने की धमकी देने का आरोप में है। वहीं फरार बस ड्राइवर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सोमवार को पुलिस स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर सकती है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय बस में कितने बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे और बस संचालन में सुरक्षा मानकों का कितना पालन किया जा रहा था। मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद बस में मौजूद महिला टीचर ने ड्राइवर को भागने में मदद की। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि हंगामे के दौरान टीचर ने कुछ लोगों को महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी। इन आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच में ही इसकी सच्चाई स्पष्ट होगी।
सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि हिमांशु की मां सोनी की तहरीर पर ड्राइवर मनोज, टीचर रानी मिश्रा और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।
Share On :
×
04:16
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार