गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
पिपराइच
/ जीएनएम छात्रा ने निजी अस्पताल...
जीएनएम छात्रा ने निजी अस्पताल के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए, आरोपी पर केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच क्षेत्र में एक जीएनएम छात्रा ने निजी
अस्पताल के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि संचालक ने उस पर
अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला, उसका पीछा किया
और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी
कथित संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह करीब सात माह तक न्यू सिटी हास्पिटल
पिपरामोगलान में कार्यरत थी। इसी दौरान अस्पताल संचालक विजय कुमार ने उसे प्रेम
प्रस्ताव दिया। छात्रा के अनुसार, उसने यह
प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद
संचालक उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे और लगातार मानसिक रूप से
प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता का
आरोप है कि डॉक्टर की इन हरकतों से परेशान होकर उसे अस्पताल की नौकरी छोड़नी पड़ी
और वह बाहर चली गई। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा करना बंद नहीं किया। वह उसके
घर तक पहुंचकर उसके बारे में जानकारी करने लगा। इससे परेशान होकर छात्रा ने पूरी
बात अपने घरवालों को बताई, जिसके बाद
परिवार के लोग सतर्क हो गए।
छात्रा के
अनुसार, इसके बाद भी आरोपी उसके
रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में पूछताछ करता रहा। इतना ही नहीं, जहां वह वर्तमान में काम कर रही है, वहां भी पहुंचकर उसे परेशान किया।आरोप है कि विजय कुमार
उसके घर आकर उसके भाई से गाली-गलौज करने लगा और पूरे परिवार को जान से मारने की
धमकी दी।
पीड़िता ने
बताया कि 19 फरवरी 2026 की शाम उसकी मां और भाई कहीं जा रहे थे,तभी रास्ते में आरोपी विजय ने उन्हें रोक लिया।उसने उनके
साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी।
Image Source Here...
छात्रा का कहना
है कि इन घटनाओं के बाद से वह और उसका पूरा परिवार भयभीत है तथा उन्हें अपनी
जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार
श्रीवास्तव बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता
की धारा 75,78,115(2), 352और 351(3)
के तहत मामला दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
Share On :
×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार