BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपराइच • 15-09-2026

बच्चे को कुचलने वाले ड्राइवर के पास लाइसेंस नहीं था

गोरखपुर : नैयापार में स्कूल बस ने पांच साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की जान चली गई। अब उस ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने की बात सामने आ रही है। जिससे स्कूल प्रबंधन और उनकी जिम्मेदारियों पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। हालांकि घटना के बाद लगातार सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। मामले में आरोपी शिक्षिका का शांति भंग चालान किया गया था। बाद में जमानत मिल गई। वहीं ड्राइवर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस घटना में बच्चे के सिर पर बस का पहिया चढ़ गया था। और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डियां चकनाचूर होने की बात सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक, बस का पिछला पहिया मासूम के सिर के ऊपर से गुजरने की वजह से हड्डियों में गंभीर चोट आई और वे चकनाचूर हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया था और CO के मौजूदगी में दफनाया गया था। शविवार की सुबह स्कूल जाने समय यह हादसा हुआ था। मां सोनी के सामने ही बस ने हिमांशु को रौंद दिया था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन कर मुंबई रहे हरिकेश के होश उड़ गए। घर पहुंचते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे। बार- बार यही कह रहे थे कि बेटा कहा चले गए। पूरा गांव एक बार फिर जुट गया। पिता की चीख सुनकर सबकी आंखें नम हो गई। दादा- दादी दिल पर पत्थर रखकर बेटे का ढांढस बढ़ा रहे थे। हिमांशु की चरेरी बहन भी पूरी तरह सहमी हुई है। अब उस स्कूल न पढ़ने की बात कह रही है। वहीं ड्राइविंग लाइसेंस न होने की बात सुनकर स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 

 विधायक महेंद्रपाल सिंह, पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू भैया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख जनार्दन जायसवाल व अन्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने हिमांशु की मौत पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:16
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार