BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, thief, motorcycle • गोरखपुर / पिपराइच • 15-03-2026

देखते-देखते बेखौफ चोर ने मोटरसाइकिल उड़ाई

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि दिन दहाड़े चोरी करने से भी भय नहीं खाते। थाना क्षेत्र के बंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को एक इंजीनियर की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर UP53 EP 0028 दिन में साढ़े बारह बजे कबाड़ी रोड से एक चोर उठाकर चंपत हो गया। हुआ ये कि होली के बाद से ही आईएफबी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर दिलीप कुमार विश्वकर्मा कबाड़ी रोड स्थित अपने परिचित डाक्टर आशुतोष चौहान के यहाँ मिलने जाना चाहते थे। लेकिन नौकरीगत व्यस्तता के नाते शनिवार को अवसर मिलने पर  गए।

डॉ. साहब के गेट पर पहुँच कर गेट खुलवाने के लिए फोन किए और इस दौरान अपना इन्स्ट्रुमेंट बैग मोटरसाइकिल पर रख दिये। जब गेट खुला तो बैग उठाए और मोटरसाइकिल में चाभी लगा और हेलमेट छोड़ अंदर चले गए। जब बाहर आए तो गेट पर उनकी मोटरसाइकिल नहीं थी। फिर पुलिस को डायल कर सूचना दिये।

चौकी पर जाकर इंचार्ज विकास सिंह को चोरी का प्रार्थना पत्र दिये। इलाके में अपनी तेजतर्रार छवि के लिए मशहूर चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में यह घटना उनके कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने जैसा है। लेकिन उनकी वर्किंग जानने वालो को यकीन है कि यह मोटरसाइकिल अवश्य बरामद होगी।

Image Source Here...

बाद में डाक्टर साहब के यहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज में भी साफ-साफ दिख रहा है एक लगभग बीस-बाईस साल का लड़का लगभग 12 बजकर 31 मिनट पर आता है और बेखौफ मोटरसाइकिल पर बैठ हेलमेट पहनता है और गाड़ी स्टार्ट कर चला जाता है। उसे देखकर लगता है कि गाड़ी उसी की है। कहीं से भी उसके चेहरे पर कोई भय या हड़बड़ी नहीं दिख रही है। दिन दहाड़े हुई यह घटना पुलिसिया इकबाल पर एक चुनौती है। लेकिन चौकी प्रभारी की वर्किंग से भरोसा है कि शीघ्र ही बरामदगी हो जानी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:16
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार