BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपराइच • 02-08-2026

मासूम की पीट-पीटकर हत्या

मासूम की पीट-पीटकर हत्या

मौसा की दुकान जाते समय रास्ते में 8-9 हमलावरों ने घेरकर बरसाए लाठी-डंडे, अस्पताल में बच्चे की मौत

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार रात की है, जब बच्चा अपने मौसेरे भाई के साथ मौसा की दुकान पर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए 8-9 लड़कों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से बेरहमी से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पिपराइच क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी राजू सिंह की बेला गांव में पान की दुकान है। उनके साथ उनके साढ़ू अरविंद का बेटा सरस सिंह (9) भी रहता था, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सरस स्थानीय एमडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था।

शनिवार रात करीब 8:15 बजे सरस अपने मौसेरे भाई शिवकुमार (15) के साथ खाना खाने के बाद मौसा की दुकान की ओर जा रहा था। घर से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे 8-9 युवकों ने दोनों को घेर लिया और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थरों का भी इस्तेमाल किया, जिससे सरस के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इस हमले में शिवकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर-शराबा सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर थाने की ओर जाने लगे, तभी आरोपियों ने एक बार फिर हमला कर दिया और परिजनों पर भी पथराव किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

रविवार सुबह इलाज के दौरान सरस सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि शिवकुमार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। मौसा राजू सिंह ने आरोप लगाया कि पहले से चल रहे विवाद की जानकारी पुलिस को थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने पहले ही सख्ती दिखाई होती तो बच्चे की जान बच सकती थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पिपराइच थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह झंगहा थाना प्रभारी अनुप सिंह को पिपराइच का नया प्रभारी बनाया गया है।

क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि माधवपुर ग्राम में हुई मारपीट की घटना में घायल बच्चे की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:16
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार