गांजा पीने के लिए पैसे न देने पर मां पर हमला, भाई ने डायल 112 पर मां की हत्या की दी सूचना
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच थाना क्षेत्र के
भलुहीं गांव में एक नशेड़ी बेटे ने गांजा पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी मां पर
हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी के बड़े भाई ने डायल 112 पर मां की
हत्या की सूचना दे दी, जिससे पुलिस
में हड़कंप मच गया।
Image Source Here...
पुलिस के मौके
पर पहुंचने पर सच्चाई सामने आई। पता चला कि 26 वर्षीय इरशाद
नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां रहीमुन से गांजा आदि के लिए पैसे मांगता रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार, पैसे न मिलने
पर वह मां को पीटता भी था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इरशाद ने
अपनी मां से दो हजार रुपये मांगे। मां ने पैसे न होने की बात कही तो उसने मारपीट
शुरू कर दी।
Image Source Here...
आरोपी इरशाद ने
मां को पीटते हुए घर के बाहर सड़क पर धकेल दिया। इसी दौरान एक साइकिल सवार वहां से
गुजर रहा था, जिसकी साइकिल के हैंडल से
मां के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं।
घटनास्थल पर
इरशाद का बड़ा भाई इरफान पहुंचाऔर उसने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके भाई ने मां की हत्या कर दी है। सूचना
मिलते ही बैलों चौकी प्रभारी रंजीत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच-पड़ताल में पता चला कि यह हत्या का मामला नहीं, बल्कि नशेड़ी
बेटे द्वारा मां पर हमला करने का मामला है।
घायल मां रहीमुन का इलाज
भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी इरशाद को हिरासत
में ले लिया है। चौकी प्रभारी रंजीत तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी अपनी
मां को पीटता रहा है और कुछ महीने पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया
गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share On :
×
16:23
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा