BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Newlywed woman, death • गोरखपुर / पिपराइच • 24-02-2026

नवविवाहिता की रहस्यमय मौत, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, शादी के 4 दिन बाद तबीयत बिगड़ी

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज थाना क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद एक नवविवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पिपराइच थाना क्षेत्र के रत्नपुर गांव निवासी कमल प्रभा देवी की 21 वर्षीय बेटी सीमा की शादी 20 फरवरी को पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी मनोज पुत्र मुन्नीलाल से हुई थी। 21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। 22 फरवरी की शाम सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की मां कमल प्रभा देवी का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है।

कमल प्रभा देवी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। जब वह परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं, तो ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी।

पीपीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की लिखित शिकायत के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए शव का अंत्य परीक्षण कराया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:19
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार