गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
पिपराइच
/ पिपराइच विधायक ने प्रबुद्ध नागरिकों...
पिपराइच विधायक ने प्रबुद्ध नागरिकों को किया सम्मानित, महेंद्र पाल सिंह बोले- नई पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं समाज के विद्वान
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच के
बालापार और देवीपुर गांवों में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक महेंद्र पाल सिंह
ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्ध नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित
किया। इस दौरान उन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करते
हुए उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
बालापार ग्रामसभा में
आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिरुद्ध पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं साहित्यकार वेद प्रकाश पाण्डेय
तथा सेवानिवृत्त प्रवक्ता कृष्ण कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। वहीं देवीपुर
में आचार्य संतबली निषाद और चिकित्सक डॉ. शिव मूरत सिंह को उनके दीर्घकालीन
सामाजिक, शैक्षिक एवं जनसेवा कार्यों के लिए सम्मान
प्रदान किया गया।
Image Source Here...
इस अवसर पर विधायक महेंद्र
पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों, साहित्यकारों, विद्वानों और समाजसेवियों के अनुभव एवं मार्गदर्शन से समाज
को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि सम्मानित व्यक्तियों ने अपना जीवन शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य सेवा
और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया है, जो युवाओं के
लिए प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और
आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित
भाव से कार्य कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि विकसित
भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन
महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक
सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
Share On :
×
04:18
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार