गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज पिपराइच में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रीराम सेवा समिति और गणपति युवा समिति विजय चौराहा की ओर से गणेश महोत्सव के पांचवें वर्ष में ‘पिपराइच के महाराज’ और ‘पिपराइच के सम्राट’ का आगमन कराया गया। गणेश प्रतिमाओं के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। शोभायात्रा आगे बढ़ने के साथ सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटती गई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे और गणपति के जयकारे लगाते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर बप्पा का स्वागत किया।महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी गणपति के दर्शन को लेकर उत्साह रहा। भक्तों ने हाथ जोड़कर परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और सभी के मंगल की कामना की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के लिए इस बार भी विशेष तैयारियां की गई हैं। पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न कराने की तैयारी की गई है। गणेश महोत्सव के आयोजन ने लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। बप्पा के स्वागत में अलग-अलग वर्गों के लोग एक साथ नजर आए। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं को आगामी धार्मिक कार्यक्रमों और दर्शन का इंतजार है।
Share On :
×
23:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।