गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बेटा गिरफ्तार
रूरल न्यूज नेटवर्क।पिपराइच थाना
क्षेत्र के ग्राम भिसवां में एक पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके बड़े बेटे और बहू
के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे अरविंद
उर्फ संजय को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि
बेटे और बहू ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Image Source Here...
पीड़ित चंद्रिका सिंह ने
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अरविंद उर्फ संजय और
उसकी पत्नी रीता देवी अक्सर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते रहते हैं। चंद्रिका
सिंह अपने छोटे बेटे रामसजीवन के साथ अलग मकान में रहते हैं।
चंद्रिका सिंह के अनुसार, रविवार को
अरविंद उर्फ संजय और रीता देवी लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने
गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान, अरविंद ने लोहे
की रॉड से चंद्रिका सिंह के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर
फट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने चंद्रिका सिंह की
तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 352, 351(3), 109 और 125
के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते
हुए अरविंद उर्फ संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छोटे बेटे रामसजीवन का
शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
इस मामले में प्रभारी
थानाध्यक्ष पिपराइच अनीस कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही
है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की
जाएगी।
Share On :
×
04:18
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार