BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Stepmother, married • गोरखपुर / पिपराइच • 25-02-2026

सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला, एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- बेटी को पति ज्यादा चाहते थे

रूरल न्यूज नेटवर्क। पिपराइच के बिजहरा गांव में सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। इस दौरान मासूम का पिता मौके पर पहुंच गया। लाश देखकर चीख उठा। इस बीच महिला भागने लगी। पिता चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया। करीब 1 किलोमीटर तक पीछा करके महिला को पकड़ लिया।

Image Source Here...

महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। बेटी को मारने की वजह पूछी तो बोली- पति बेटी को ज्यादा प्यार करते थे, सबक सिखाना चाहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे पिपराइच के बिजहरा गांव की है।

Image Source Here...

त्रिवेणी मौर्य (40) बिजहरा गांव में रहते हैं। उन्होंने 2012 में लक्ष्मी से शादी की थी। 2 साल पहले ही लक्ष्मी की मौत हो गई थी। उससे 3 साल की बेटी अदिति थी। त्रिवेणी ने एक महीने पहले ही पूजा (35) के साथ दूसरी शादी की थी। इसके बाद से ही तीनों गांव के घर में रहते थे। त्रिवेणी बेटी को ज्यादा प्यार करते थे। यह बात पूजा को अच्छी नहीं लग रही थी।

त्रिवेणी ने बताया- मंगलवार रात को मैं, पूजा और बेटी अदिति सो रहे थे। मैं रात में पेशाब करने के लिए घर से बाहर चला गया। तभी कमरे में पत्नी पूजा ने वारदात को अंजाम दिया। पूजा ने बिस्तर पर सो रही बेटी अदिति को जमीन पर पटक दिया। पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अदिति की गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने आरोपी महिला को दौड़ाकर पकड़ा

 त्रिवेणी ने बताया- मैं वापस लौटा तो खेन देखकर चीख पड़ा। मुझे देखकर पूजा ने घर से भागने की कोशिश की। मैं चिल्लाते हुए पीछे भागा। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पूजा का पीछा किया। दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांध दिया।

ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया

 सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार