BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Student • गोरखपुर / पिपराइच • 30-05-2026

एग्जाम में देरी से छात्रों का फूटा गुस्सा, जमकर किया हंगामा

रूरल न्यूज नेटवर्क। शनिवार को आयोजित CUET(UG) में एग्जाम देरी होने की वजह से अभ्यर्थियों के बीच गुस्सा फूट गया। जंगल धुसड़ स्थित एक सेंटर पर सैकड़ों छात्र हंगामा करने लगे। और जिम्मेदारों से जवाब मांगते रहे। उनका आरोप है कि केंद्र पर पहुंचने के बाद उन्हें सीट पर बैठाकर घंटों इंतजार करवाया गया।

हालांकि परीक्षा प्रबंधन की ओर से एक नोटिस के माध्यम से यह सूचना दे दी गई थी कि तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने में टीम लगी हुई है। जैसे ही समस्या का समाधान होता है तुरंत एग्जाम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों अतिरिक्त समय दिए जाने का आश्वाशन भी दिया गया।

सेंटर की गेट पर लगाया नोटिस

परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए नोटिस के अनुसार, 30 मई को आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। नोटिस में बताया गया कि परीक्षा संचालन से जुड़ी तकनीकी व्यवस्था में गड़बड़ी आने के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। संबंधित तकनीकी टीम समस्या को दूर करने में जुटी रही।

Image Source Here...

सुबह से इंतजार करते रहे अभ्यर्थी

अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में बैठा दिया गया, लेकिन काफी देर तक परीक्षा शुरू नहीं हुई। समय बीतने के साथ छात्रों की चिंता और बेचैनी बढ़ती गई। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें यह नहीं बताया जा रहा था कि परीक्षा आखिर कब शुरू होगी।  

Image Source Here...

देरी से भड़के छात्र, किया हंगामा

कई घंटे बीत जाने के बाद भी परीक्षा शुरू नहीं होने पर छात्रों का धैर्य जवाब देने लगा। नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर हंगामा किया और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। छात्रों का कहना था कि देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा के लिए पहले से बेहतर तैयारी होनी चाहिए थी। अचानक तकनीकी समस्या सामने आने से उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा।

गार्जियन भी रहे परेशान

परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में गार्जियन अपने बच्चों का इंतजार करते रहे। परीक्षा में देरी की सूचना मिलने के बाद उनकी भी चिंता बढ़ गई। कई अभिभावक लगातार केंद्र प्रशासन और अन्य अभ्यर्थियों से जानकारी लेने की कोशिश करते रहे। केंद्रों के बाहर देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही।

अतिरिक्त समय देने का दिया गया भरोसा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि तकनीकी समस्या दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों से परीक्षा कक्षों में बने रहने और केंद्र प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि परीक्षा में हुई देरी के कारण किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और आवश्यक होने पर अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

समस्या दूर होने के बाद शुरू होगी परीक्षा

अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। तकनीकी समस्या पूरी तरह दूर होने के बाद ही परीक्षा शुरू कराई जाएगी। परीक्षा एजेंसी ने हुई असुविधा पर खेद भी जताया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:16
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार