BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, crime, Deoria • गोरखपुर / पिपराइच • 13-01-2026

देवरिया में प्लान बनाकर फिल्मी अंदाज की थी वारदात:गोरखपुर में लेखपाल के घर डकैती करने वाले 3 बदमाश अरेस्ट

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रिटायर्ड लेखपाल के घर डकैती करने के 3 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। रजही में रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर 5 जनवरी को बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में डकैती की घटना को अंजाम देकर 84 लाख के गहने व नकदी उठा ले गए थे। 10 जनवरी काे मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट किए गए थे।

जिसके बाद घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई थी। पुलिस के मुताबिक, अभी घटना में शामिल एक और बदमाश फरार चल रहा है। जिसकी तलाश चल रही है।

देवरिया में मास्टर माइंड के घर बना था प्लान

पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पकड़े बदमाशों की पहचान देवरिया के गौरी बाजार निवासी राजकुमार सिंह उर्फ टिंकू, शाहपुर के खरैया पोखरा के धनंजय चौहान और अभिषेक चौहान के रूप में हुई।

इसमे राजकुमार सिंह मास्टर माइंड है। इसका एक घर मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में भी है। राजकुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में 13 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं धनंजय के खिलाफ 5 और अभिषेक पर 3 मुकदमें दर्ज हैं। इनके पास से करीब 50 लाख की सोने और चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई है। इसमे 70 हजार रुपये कैश भी मिले हैं।

राजकुमार देवरिया में किराए के घर में रह रहा था। जहां पर घटना से पहले सभी बदमाश एकत्रित हुए थे। यहीं पर डकैती की पूरी घटना का प्लान बनाया गया था।

जिन घरों में सीसीटीवी नहीं, वो निशाने पर थे

एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश दो दिन से रेकी कर कर रहे थे। रजही के 3-4 ऐसे घर जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। उन घरों को चिन्हित किया था। 5 जनवरी को सिमेंट वाली दुकान पर घटना को अंजाम देना था। लेकिन वे रिटायर्ड लेखपाल के घर पहुंच गए। इसमे रजही के देवेंद्र निषाद उर्फ डायना ने रेकी की थी। जेल में भी इसको लेकर प्लान बनाया था। सभी बदमाश पुराने मामले में जेल में बंद थे।

एक हजार घंटे का सीसीटीवी फुटेज देखा गया

एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए 15 पुलिस की टीमें बनाई गई थीं। 1 हजार घंटे का सीसीटीवी फुटेज देखा गया था। पुराने 100 बदमाशों की कुंडली खंगाली गई थी। इस तरह से डकैती करने वाले पुराने अपराध में शामिल बदमाशों के बारे में पता किया गया था। तब जाकर पूरी घटना का पर्दाफाश हो पाया।

एसएसपी ने पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के लिए 25 हजार इनाम की घोषणा की है।

10 जनवरी को मुठभेड़ में पकड़े गए थे दो बदमाश

गोरखपुर के एम्स थाने की पुलिस ने 10 जनवरी शनिवार को मुठभेड़ कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। थाना क्षेत्र स्थित रजही मौर्या चौराहा पर रिटायर लेखपाल बालेंद्र सिंह (70) को परिवार समेत बंधक बनाकर 84 लाख की डकैती की घटना को 4 बदमाशों ने अंजाम दिया था। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश इस घटना में शामिल थे।

बदमाशों की पहचान चिलुआताल क्षेत्र विस्तारनगर निवासी रामरक्षा उर्फ तेजू यादव और एम्स क्षेत्र के रामगढ़ उर्फ रजही टोला निवासी देवेंद्र निषाद उर्फ दयानंद उर्फ डायना के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, 2 गोली, 50 हजार रुपये, 3 अंगूठी, 2 जोड़ी कान का झाला, 1 जोड़ी टप्स और कान की टैपरिंग बरामद किया है।

रजही में 5 जनवरी की शाम को घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई थी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की 8 टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थीं। एम्स थाने की पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है। इनके अलावा दो और फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि घटना में शामिल बदमाश लूट के माल का बटवारा कर रहे हैं। शुक्रवार की देर रात एम्स क्षेत्र में ही बदमाशों के ठिकाने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश रामरक्षा उर्फ तेजू ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में रामरक्षा के पैर में गोली लग गई। वह वहीं पर गिर गया। वहीं दूसरा बदमाश देवेन्द्र निषाद उर्फ डायना मोटरसाइकिल से भागने के दौरान पेड़ से टकराकर जमीन पर गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश रामरक्षा उर्फ तेजू को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।

Image Source Here...

एम्स थाने का हिस्ट्रीशीटर है डायना

वहीं पकड़ा गया दूसरा बदमाश देवेंद्र उर्फ डायना एम्स थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। इसपर 30 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। डायना पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला कर चुका है। उस समय छापा मारने डायना के घर गए कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

निशाने पर सीमेंट कारोबारी, लेखपाल के घर पहुंच गए बदमाश

गोरखपुर में रिटायर्ड लेखपाल नहीं बल्कि सीमेंट कारोबारी बदमाशों के निशाने पर थे। दोनों घरों के गेट एक जैसे होने पर बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के घर को निशाना बनाया। यहां दो साल के जुड़वा बच्चों के गर्दन पर चाकू रखकर 80 लाख की लूट की। भागते समय धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे।

पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की वारदात एम्स थाना क्षेत्र के रजही मौर्या टोला में हुई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:19
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार