जालसाजों ने किसान बनकर 22 डिसमिल जमीन बेची, गोरखपुर में फर्जी बैनामा, तहसील कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप
गोरखपुर : पिपराइच थाना क्षेत्र में किसान वीरेंद्र की 22 डिसमिल जमीन फर्जी तरीके से बेच दी गई। आरोप है कि जालसाजों ने किसान बनकर सदर तहसील में जमीन का बैनामा कर दिया। इसमें निबंधन कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप है। वीरेंद्र को 2 अक्टूबर 2026 को पता चला कि उसकी जमीन 8 जनवरी 2026 को बेच दी गई है। बैनामे में विक्रेता की फोटो अज्ञात व्यक्ति की थी। आधार कार्ड के अंतिम चार अंक 2188 और जाति केवट लिखी थी, जबकि वीरेंद्र कुर्मी जाति का है। जालसाजों ने यह जमीन 6 लाख 20 हजार रुपये में कौशिल्या देवी को बेची है। पीड़ित के बेटे राजन पटेल को 4 अक्टूबर 2026 को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने खुद को सुरेश बताया और कार्रवाई न करने को कहा।
पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।