BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Instagram, Development, Officer • गोरखपुर / पिपराइच • 23-01-2026

ग्राम विकास अधिकारी का नंबर इंस्टाग्राम पर शेयर:अश्लील कॉल से परेशान, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज़ नेटवर्क। गोरखपुर के पिपराइच ब्लॉक में कार्यरत एक ग्राम विकास अधिकारी का नंबर इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर कर उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी निवासी सर्मित कुमार, जो पिपराइच विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका व्यक्तिगत नंबर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कागज पर लिखकर अपनी इंस्टाग्राम आईडी से साझा किया गया है।

इस घटना के बाद से उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है और उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। रात करीब 11 बजे से विभिन्न प्रदेशों के अनजान नंबरों से लगातार फोन कॉल आ रहे हैं।

Image Source Here...

फोन करने वाले अश्लील भाषा का प्रयोग कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। लगातार फोन आने के कारण उनके कार्यक्षेत्र की जनता के फोन नहीं लग पा रहे हैं, जिससे जनता भी परेशान है। अधिकारी ने अपनी अत्यधिक विचलित स्थिति व्यक्त की है।

इस संबंध में संबंधित एसआई सचिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि इंस्टाग्राम आईडी को ब्लॉक कराकर मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
04:17
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार