BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Attack, complain • गोरखपुर / पिपरौली • 17-04-2026

युवक पर हमला, 5 के खिलाफ शिकायत, पिपरौली बाजार में सामान खरीदने गए युवक को पीटा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत पुरब मोहल्ले में एक युवक पर हमला किया गया। दुकान पर सामान खरीदने गए युवक को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।

Image Source Here...

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपनी तहरीर में पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

​क्या है पूरा मामला

 ​जानकारी के अनुसार, पिपरौली बाजार निवासी मिस्टर पुत्र खलिउल्लाह बीते दिन पुरब मोहल्ले में स्थित इसराईल की दुकान पर कुछ घरेलू सामान लेने गए थे। उसी दुकान पर कुरमौल निवासी प्रिंस यादव अपने चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ पहले से बैठा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही मिस्टर दुकान पर पहुँचे, प्रिंस यादव बिना किसी कारण के उनसे उलझ गया। जब मिस्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रिंस और उसके साथियों ने युवक पर हमला बोल दिया।

​बुरी तरह घायल हुआ युवक ​आरोपियों ने मिस्टर को लात-घूंसों और डंडों से जमकर पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुँचते, प्रिंस यादव और उसके साथी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

​पुलिस की कार्रवाई और बयान ​घटना के बाद पीड़ित ने गीडा थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस का रवैया अभी भी टालमटोल भरा नजर आ रहा है। इस संबंध में जब पिपरौली चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया फिलहाल यह मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​स्थानीय लोगों में आक्रोश ​बाजार जैसी सार्वजनिक जगह पर हुई इस मारपीट की घटना से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी अराजक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे भेजती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:46
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस