BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपरौली • 16-10-2026

गोरखपुर में रुपये के विवाद में CISF जवान की हुई थी हत्या

गोरखपुर: किराये के बकाया रुपये को लेकर हुए विवाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवान की हत्या हुई थी। धनबाद से घर लौटते समय जवान और चालक के बीच कार के किराये की शेष रकम को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद चालक ने जवान को कार से धक्का देकर गिरा दिया और पास में पड़ी ईंट से हमला कर दिया। घटना में जवान की मौत हो गई। मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपित की पहचान बलिया जिले के सुनील कुमार यादव के रूप में हुई। गीडा पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर गुरुवार को विधिक कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, छह अक्टूबर को जवान के पिता ने गीडा थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या किए जाने की सूचना दी थी। इसके आधार पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि सीआइएसएफ में तैनात जवान कालेसर निवासी कर्मवीर यादव धनबाद में नौकरी कर रहे थे। चार अक्टूबर को उन्होंने छुट्टी लेकर घर आने के लिए निजी कार बुक की थी। घर तक पहुंचाने के लिए 14 हजार रुपये किराया तय हुआ था। इसमें से सात हजार 800 रुपये अग्रिम भुगतान कर दिए गए थे। शेष रकम घर पहुंचने पर देनी थी। इसी बकाया रकम को लेकर रास्ते में चालक और जवान के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा के पास विवाद बढ़ने पर चालक सुनील कुमार यादव ने जवान को कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद पास में पड़ी ईंट से हमला कर दिया, जिससे जवान की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित ने शव को बंधे के किनारे छोड़कर फरार हो गया। जांच के क्रम में आरोपित की पहचान सुनील कुमार यादव के रूप में हुई। वह मूल रूप से ग्राम नवाबगंज, थाना नगरा, जिला बलिया का निवासी है। वर्तमान में वह झारखंड के धनबाद जिले में न्यू विशुनपुर स्थित हनुमान मंदिर के निकट रहता था। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि गीडा पुलिस ने आरोपित कैब चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:34
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, पिता साइबर ठगी में गिरफ्तार, चिलुवाताल पुलिस ने की गिरफ्तारी,साथ में चार और धराए
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार