रेकी के बाद 10 मिनट में कार से सिलेंडर चोरी, घर के बाहर बाइक पर था बंधा
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के जैतपुर चौराहे के पास पिपरौली रोड
पर सदानंद मौर्य के घर के बाहर खड़ी बाइक से चोर एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। यह
घटना बीती रात करीब 1 बजे के बाद हुई।सदानंद मौर्य ने सिलेंडर को अपनी बाइक पर बांधकर बरामदे के
नीचे खड़ा किया था। उनका इरादा था कि सुबह जल्दी उठकर गैस एजेंसी से सिलेंडर भरवा
लेंगे। जब वे सुबह 3 बजे सिलेंडर भरवाने के लिए निकले, तो देखा कि बाइक से सिलेंडर गायब था।
कार मालिक की पहचान जारी
सुबह उन्होंने सामने शिव जायसवाल के घर लगे सीसीटीवी कैमरे
की फुटेज देखी। फुटेज में सामने आया कि रात 1:11 बजे एक कार से आए
चोर ने सिलेंडर चुराया। हालांकि, गाड़ी कैमरे की रेंज से दूर होने के कारण
तस्वीर स्पष्ट नहीं है, जिससे चोरों या वाहन की पहचान नहीं हो पा रही
है। गाड़ी का नंबर भी पता नहीं चल सका है।
कैमरे की फुटेज से पता चला कि कार सवार चोर पहले जैतपुर
चौराहे से पिपरौली रोड पर सदानंद के घर से आगे निकले। फिर कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी
मोड़ी और दोबारा उनके घर से थोड़ा आगे खड़ी करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए
सिलेंडर लेकर फरार हो गए।
Image Source Here...
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने अभी तक किसी
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में तहरीर नहीं दी है। वे घर पर विचार-विमर्श के
बाद शाम तक इस संबंध में निर्णय लेंगे।
Share On :
×
13:21
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा