BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Divya Singh, India • गोरखपुर / पिपरौली • 30-03-2026

दिव्या सिंह ने रचा कीर्तिमान, साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूूूसरी महिला का मिला खिताब

रूरल न्यूज नेटवर्क। दिव्या सिंह ने साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 24 मार्च को 17,560 फीट की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप तक पहुंचते ही वह भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला बन गईं। उस समय वहां तापमान माइनस 12 डिग्री दर्ज किया गया। उनकी इस सफलता से गोरखपुर का नाम देशभर में चर्चा में आ गया है।

Image Source Here...

दरअसल, दिव्या सिंह पिपरौली ब्लॉक के बनौड़ा गांव की हैं। वह पेशे से शिक्षक हैं, लेकिन साइक्लिंग और ट्रैकिंग उनका जुनून है। उन्होंने अपनी तैयारी खुद की मेहनत और अभ्यास से की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बड़े लक्ष्य तय किए और उन्हें पूरा कर दिखाया। यह उनकी लगन और मजबूत इरादों का परिणाम है।

इस अभियान की शुरुआत विकास भवन से हुई, जहां जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह और डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने उनकी इस पहल की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

दिव्या सिंह ने 16 मार्च को काठमांडू से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की। उन्होंने सलेरी, सुरखे, फॉकडिंग, सागरमाथा नेशनल पार्क, नामचे बाजार, डीबोचे, फिरचे, लोबुचे और गोरखशेप जैसे ऊंचाई वाले और कठिन रास्तों से होते हुए एवरेस्ट बेस कैंप तक का सफर तय किया। यह पूरा सफर 14 दिन में पूरा हुआ, जिसमें हर दिन नई चुनौती सामने आई।

बर्फ, बारिश- ठंड ने बढ़ाई परेशानी

इस यात्रा के दौरान मौसम सबसे बड़ी चुनौती रहा। लगातार बर्फबारी और बारिश होती रही, कई बार पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं और दिन में भी तापमान माइनस में चला जाता था। कई जगह रास्ता इतना खराब था कि उन्हें साइकिल को कंधे पर उठाकर चलना पड़ा।

ऊंचाई बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होने लगी। सांस लेने में दिक्कत होती थी और हृदय गति 120 प्रति मिनट तक पहुंच जाती थी। शरीर थका हुआ रहता था, लेकिन इसके बावजूद दिव्या सिंह ने हार नहीं मानी और रोजाना 10 से 12 घंटे तक साइक्लिंग करती रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस