BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / पिपरौली • 11-11-2026

ममता के 'आंचल' से अन्नदाताओं को मिल रही समृद्धि की राह

गोरखपुर : पिपरौली की ममता सिंह अन्नदाताओं को न सिर्फ निरोगी बना रही हैं वरन उनकी समृद्धि की भी राह खोल रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करने वाली खरैला गांव की ममता सिंह ड्रोन की सहायता से खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रही हैं। ड्रोन दीदी के नाम से पहचान बनने वाली ममता सिंह ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ममता सिंह के कार्यों की सराहना कर चुके हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ममता सिंह को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान में ममता एक दिन में 15 से 20 एकड़ खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर देती हैं। इस सीजन में अब तक वह 120 हेक्टेयर से अधिक खेत में छिड़काव कर चुकी हैं। पूरे सीजन में 200 हेक्टेयर खेत में छिड़काव का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। ममता सिंह कीटनाशन छिड़काव के लिए किसानों से प्रति एकड़ चार सौ से पांच सौ रुपये लेती हैं। उनकी महीने की कमाई 20 से 25 हजार रुपये तक हो रही है। फसल पर कीटनाशक, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव करती हैं। ममता बताती हैं कि ड्रोन से छिड़काव करने में समय के साथ ही 60 प्रतिशत तक दवा और 90 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। ड्रोन से दवा का छिड़काव पौधों के पत्तों तक सीधे और समान रूप से पहुंचता है। इससे किसानों की लागत 25 से 30 प्रतिशत तक कम हुई है और पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है। ममता कहती हैं कि पहले खेत में कीटनाशक का छिड़काव किसानों को खुद करना पड़ता था। इस दौरान दवा के संपर्क में आने और सांस के जरिये शरीर में जाने का खतरा रहता था। अब ड्रोन से खेत से दूरी बनाकर छिड़काव होता है। इससे स्वास्थ्य जोखिम कम होता है। यही वजह है कि गांव के किसान उन्हें अब सिर्फ ड्रोन चलाने वाली महिला नहीं, बल्कि अपनी खेती की मददगार ''''ड्रोन दीदी'''' के तौर पर देखते हैं। जब छिड़काव का काम नहीं रहता है तब ममता आजीविका सखी के रूप में काम करती हैं। वह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लिंकेज, सरकारी योजनाओं और बचत-ऋण के बारे में जागरूक करती हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आठ से 10 हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। ममता ने अब तक पिपरौली ब्लाक की पांच महिलाओं को ड्रोन चलाने और उसकी देखरेख का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया है। उनमें से दो महिलाएं - खरैला की सुनीता और मल्हीपुर की रीना अब सहायक के तौर पर उनके साथ खेतों में जा रही हैं और आने वाले समय में स्वतंत्र रूप से ड्रोन उड़ाने के लिए तैयार हो रही हैं।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
05:48
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद