BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GIDA, police • गोरखपुर / पिपरौली • 29-05-2026

पिपरौली ब्लॉक में आवासों पर गीडा पुलिस का कब्जा, बीडीओ ने एसएसपी से शिकायत की, ताला तोड़ने का भी आरोप

रूरल न्यूज नेटवर्क पिपरौली विकास खंड कार्यालय परिसर में सरकारी आवासों को लेकर ब्लॉक प्रशासन और गीडा पुलिस के बीच विवाद गहरा गया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार शुक्ला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखकर गीडा थाने के पुलिसकर्मियों पर सरकारी आवासों पर अवैध कब्जा करने और परिसर का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

बीडीओ शुक्ला ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया कि विकास खंड कार्यालय परिसर के सरकारी आवासों में वर्तमान में गीडा थाने की महिला पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों को पूर्व में 17 जनवरी 2026 को पत्र संख्या 1065 के माध्यम से आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी आवास खाली नहीं किए गए।

ब्लॉक प्रशासन ने परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आरोप है कि यदि ब्लॉक कर्मियों द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट बंद किया जाता है, तो वहां रह रही महिला कांस्टेबल रात में बंद ताले को तोड़ देती हैं। ऐसी स्थिति में परिसर में कोई अप्रिय घटना या चोरी होने की आशंका है। पुलिसकर्मियों के रहने के कारण ब्लॉक परिसर का मुख्य गेट हमेशा खुला रहता है और रात भर गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है।

Image Source Here...

पुलिसकर्मियों के इस अनाधिकृत कब्जे के कारण ब्लॉक के शासकीय कार्यों के सुचारु संचालन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है। बीडीओ राकेश कुमार शुक्ला ने इस पत्र की प्रतियां आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ और मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी हैं।

इस पूरे मामले पर जब गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में थाना परिसर के अंदर पुलिस आवास निर्माणाधीन हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच करा ली जाएगी और जांच के बाद जो भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी, वह सुनिश्चित की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा