BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Trailer, Kalesar • गोरखपुर / पिपरौली • 26-03-2026

कालेसर जीरो पॉइंट पर ट्रेलर की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी गंभीर रूप से घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला का पति और उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना नेशनल हाईवे पर बने एक खुले कट को पार करते समय हुई। परिवार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

रिश्तेदारी में आ रहा था परिवार ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के नगर बाजार निवासी 47 वर्षीय अब्दुल रहमान अपनी पत्नी अमीना (45 वर्ष) और 12 वर्षीय पुत्री तराना के साथ गीडा क्षेत्र के पिपरौली स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आ रहे थे। वे सवारी गाड़ी से कालेसर जीरो पॉइंट के पास उतरे थे। पैदल सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ।

Image Source Here...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर ​चश्मदीदों के मुताबिक, परिवार जैसे ही हाईवे पर बने खुले कट के जरिए सड़क पार करने लगा, तभी जीरो पॉइंट की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमीना ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अब्दुल रहमान और तराना सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

​चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पिपरौली चौकी पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

​घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन फरार ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है।संतोष सिंह, चौकी प्रभारी

​प्रशासनिक अनदेखी पर उठे सवाल ​कालेसर जीरो पॉइंट पर बने इस खुले कट और वाहनों की अत्यधिक रफ्तार पूर्व में भी कई हादसों का कारण बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उचित सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण यह पॉइंट 'ब्लैक स्पॉट' बनता जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस