गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
सहजनवा
/ गोरखपुर विकास प्राधिकरण में 3...
• gorakhpur, cm yogi, Development
•
गोरखपुर / सहजनवा
• 16-04-2026
गोरखपुर विकास प्राधिकरण में 3 नए वेयरहाउसिंग हब, औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों को राहत
रूरल न्यूज नेटवर्क।औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को प्रदेश के एक प्रमुख
इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करने के प्रयास अब धरातल पर रंग लाने लगे हैं।
गीडा क्षेत्र में निवेश के बढ़ते ग्राफ और फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या के बीच अब
उद्यमियों की सबसे बड़ी समस्या स्टोरेज के समाधान की तैयारी शुरू हो गई है।
गीडा क्षेत्र में लगातार
बढ़ रहे निवेश और फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या के कारण उद्यमियों को अपने उत्पादों
के भंडारण (स्टोरेज) मेंपरेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को
दूर करने के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे औद्योगिक
विकास को और गति मिलेगी।
गीडा में तीन बड़े
वेयरहाउसिंग इकाइयों के निर्माण की योजना पर काम तेज हो गया है। इसके लिए उत्तर
प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने सहजनवा तहसील प्रशासन से
भूमि चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस कदम से न केवल कच्चेमाल की
सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि तैयार
उत्पादों को बाजार भेजने से पहले सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती भी समाप्त हो
जाएगी।
Image Source Here...
मुंबई की संस्था करेगी भारी निवेश
गीडा की बढ़ती
संभावनाओं को देखते हुए मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था मैसर्स पीपल ट्री लॉजिस्टिक
प्राइवेट लिमिटेड ने यहाँ तीन वेयरहाउसिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए आवेदन किया
है। संस्था की इस पहल को यूपीसीडा ने गंभीरता से लेते हुए जमीन की तलाश शुरू कर दी
है।
यूपीसीडा के प्रभारी
(वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक) रमाकांत कुशवाहा ने इस संबंध में एसडीएम सहजनवा को
औपचारिक पत्र भेजकर भूमि आवंटन की प्रक्रिया को गति देने का अनुरोध किया है।
इन गांवों में प्रस्तावित है निर्माण
प्रशासनिक योजना के अनुसार, वेयरहाउसिंग इकाइयों के लिए गीडा के रणनीतिक रूप से
महत्वपूर्ण तीन क्षेत्रों को चुना गया है: नगवां, मुजैला और
तेनुआ। इन क्षेत्रों में भूमि चिन्हित करने के लिए तहसील प्रशासन को कड़े निर्देश
दिए गए हैं।
यूपीसीडा ने स्पष्ट किया है
कि चिन्हित भूमि 'एकीकृत' (एक बड़े टुकड़े में) होनी चाहिए ताकि लॉजिस्टिक हब के
संचालन में कोई तकनीकी बाधा न आए।
मानकों पर खरी उतरनी चाहिए जमीन
यूपीसीडा ने
भूमि के चयन के लिए कुछ कड़े मानक भी निर्धारित किए हैं। एसडीएम को भेजे गए पत्र
में उल्लेख है कि प्रस्तावित भूमि कम से कम 12 मीटर चौड़ी
सड़क के किनारे होनी चाहिए, ताकि भारी
वाहनों और ट्रकों की आवाजाही सुगम हो सके।
सार्वजनिक उपयोग की भूमि
(यदि कोई हो) की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करनी होगी। तहसील प्रशासन को जमीन का रंगीन
सजरा प्लान (नक्शा) भी रिपोर्ट के साथ संलग्न करना होगा।
उद्यमियों को मिलेगा बड़ा सहारा
वर्तमान में गीडा में तेजी
से उद्योग स्थापित हो रहे हैं, लेकिन कई
उद्यमियों को अपने कच्चे माल और तैयार माल को रखने के लिए किराए के गोदामों या
फैक्ट्रियों के भीतर ही सीमित स्थान का उपयोग करना पड़ता है। इससे उत्पादन क्षमता
प्रभावित होती है। नए वेयरहाउस बनने से लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी और गीडा में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को और मजबूती
मिलेगी।
इस संबंध में
एसडीएम सहजनवा, केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि यूपीसीडा से
वेयरहाउसिंग इकाइयों के लिए भूमि चिन्हित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। उन्होंने
कहा, हमने संबंधित कानूनगो और लेखपालों की टीम गठित
कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है।
राजस्व विभाग की टीम मौके
पर जाकर मानकों के अनुरूप जमीन का सर्वे कर रही है। जल्द ही रंगीन सजरा और विस्तृत
रिपोर्ट यूपीसीडा को भेज दी जाएगी ताकि निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।गीडा में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण
यहाँ के औद्योगिक बुनियादी ढांचे में एक "गेम चेंजर" साबित होगा। इससे न
केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि गोरखपुर आने वाले
समय में पूर्वांचल के सबसे बड़े लॉजिस्टिक गेटवे के रूप में उभरेगा।
Share On :
×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस