BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 23-09-2026

अतिक्रमण हटाने के दौरान बीम गिरा, नीचे दबकर मजदूर की मौत

सहजनवा : थाना चौराहे पर मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा हो गया। पिपरा के पास मकान का अतिक्रमण हटाते समय निर्माण का बीम अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इसके नीचे दबकर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और स्थिति संभाली। मजदूर की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के बघराई निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामसूरत बेलदार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। सहजनवा में हाईवे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। मंगलवार को प्रशासन जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवा रहा था। थाना चौराहे के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान से सटे जिगिना निवासी इंद्रजीत सिंह के मकान में भी तीन मजदूर अतिक्रमण हटाने के काम में लगे थे। शाम को निर्माण का एक हिस्सा हटाते समय अचानक बीम भरभराकर नीचे आ गिरा और सुनील कुमार उसके नीचे दब गया।

 मजदूरों और आसपास के लोगों ने सुनील को मलबे से काफी प्रयास के बाद निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के समय सुनील के साथ देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के रायवीर निवासी मुन्ना निषाद भी काम कर रहा था। तीसरा मजदूर हादसे के बाद मौके से चला गया। सूचना पर पुलिस और अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। केशोपुर में किराए के कमरे में रहता था परिवार। मजदूर सुनील कुमार अपने परिवार के साथ सहजनवा के केशोपुर में किराए का कमरा लेकर रहता था। उसकी पत्नी गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। सुनील की मौत की सूचना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:41
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल