BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 03-10-2026

गीडा की दो फैक्ट्रियों पर प्रदूषण और अवैध भूजल दोहन, जांच और FIR दर्ज करने की मांग

गोरखपुर : औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की दो फैक्ट्रियों पर पर्यावरण नियमों की अनदेखी, वायु प्रदूषण और अवैध भूजल दोहन के आरोप लगे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि फैक्ट्रियों से रोज भारी धुआं और धूल निकलती है। इससे सहजनवां कस्बे और आसपास के रिहायशी इलाकों में प्रदूषण बढ़ गया है। दूषित हवा से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ता त्रिपाठी ने भूजल दोहन पर भी चिंता जताई है। आरोप है कि दोनों फैक्ट्रियां बिना अनुमति के बड़े पंपों से रोज भारी मात्रा में भूजल निकाल रही हैं। इससे इलाके का वाटर टेबल तेजी से गिर रहा है, जिससे आने वाले समय में पानी का बड़ा संकट हो सकता है। प्रार्थना पत्र में पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम और जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम के कानूनी प्रावधानों का संदर्भ देते हुए त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। अधिवक्ता ने एसडीएम से मांग की है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर दोनों औद्योगिक इकाइयों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। यदि जांच में वायु प्रदूषण और भूजल दोहन की पुष्टि होती है, तो संबंधित कंपनियों के प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:21
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस