BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, case • गोरखपुर / सहजनवा • 15-05-2026

नौकरी दिलाने के नाम पर 86,000 रुपए की ठगी, दो नामजद सहित तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 86,000 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कटाई टिकर निवासी राकेश कुमार ने सीओ गीडा को प्रार्थना पत्र देकर दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। हरपुर-बुदहट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राकेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 जनवरी 2026 को दरघाट निवासी ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान ने उनकी पत्नी वंदना मौर्या को सदर अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। ज्योति ने अविनाश कुमार नामक व्यक्ति से राकेश की पत्नी का परिचय कराया, जिसने नौकरी के लिए 3 लाख रुपए की मांग की।

राकेश कुमार अविनाश के झांसे में आ गए और विभिन्न तिथियों पर 46,000 रुपए फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अविनाश कुमार को 40,000 रुपए नकद भी दिए, जिससे कुल 86,000 रुपए का भुगतान किया गया।

पैसे लेने के बाद, आरोपी ने राकेश को एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। जब राकेश यह ज्वाइनिंग लेटर लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तो जांच में पता चला कि पत्र फर्जी था। फर्जीवाड़े का पता चलने पर राकेश ने आरोपी से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे। इसके जवाब में, आरोपी ने उन्हें जान-माल की धमकी देना शुरू कर दिया।

Image Source Here...

इस संदर्भ में, सीओ गीडा योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष हरपुर-बुदहट को अविनाश पुत्र अज्ञात, ज्योति पासवान पत्नी शरद पासवान और तीन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 348(2), 316(2), 351(3), 352, 318(2), 131 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस