BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Kalash Yatra • गोरखपुर / सहजनवा • 07-04-2026

गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ भव्य कलश यात्रा निकली, क्षेत्र में भक्ति का माहौल

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरपुर में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सर्व समाज के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना दिया।

 

कलश यात्रा हरपुर बाजार स्थित कथा स्थल से शुरू हुई। यह यात्रा बुदहट बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर और मां काली के स्थान से होते हुए वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में महिलाएं पीले और लाल वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए हुए थीं, जबकि पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

यात्रा का नेतृत्व गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव और सुदर्शन शुक्ला ने किया। वे अपने सिर पर श्रीमद् भागवत कथा की पवित्र पुस्तकें लिए हुए थे। कथा वाचक हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सानिध्य में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहित गुप्ता और चिंतामणि शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यात्रा मार्ग पर हजारों ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और एकता का प्रतीक बना। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन आज से हरपुर बाजार में प्रारंभ हो रहा है। यह कथा आगामी सात दिनों तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:36
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा