BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, reward • गोरखपुर / सहजनवा • 31-03-2026

पुलिस पर पथराव कराने वाले पर 10 हजार का इनाम, मौत के बाद भीड़ ने किया था बवाल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा क्षेत्र में हनुमान चौहान (40) की मौत के बाद परिजनों और भीड़ ने बवाल किया था। पुलिस पर पथराव किया था। मामले में आरोपी विशाल यादव की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोप है कि विशाल यादव ने परिजनों को भड़काया और भीड़ जुटाकर पुलिस पर पथराव कराया। इस हमले में महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। कुछ ने दंगा नियंत्रण वाहन में छिपकर खुद को छिपकर खुद का बचाया था।

Image Source Here...

गीडा के जवाहर चक के रहने वाले हनुमान चौहान (40) 4 अक्तूबर 2025 को दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद में घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया, जहां 20 अक्तूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखकर गोरखपुर-वाराणसी हाईवे को सुबह करीब तीन घंटे तक जाम रखा। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। सांसद रवि किशन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जाली लगे वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा गया।

Image Source Here...

घंटों लगा था लंबा जाम

करीब तीन घंटे तक चले उपद्रव के दौरान नौसड़ चौराहे से जवाहर चक तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाराणसी व लखनऊ मार्ग पर यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। देर रात स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। चौकी इंचार्ज कमलेश प्रताप सिंह की तहरीर पर बांसगांव-बरौली निवासी अंगद, सोमनाथ, बुगनी देवी, अनिल और विशाल यादव समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही हमले का एक आरोपी विशाल यादव फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए अब 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:14
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस