BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, solar cooler • गोरखपुर / सहजनवा • 30-05-2026

छात्र ने बनाया बिजली बचाने वाला सोलर कूलर, बढ़ती गर्मी और बिजली की अधिक खपत को ध्यान में रखते हुए किया तैयार

रूरल न्यूज नेटवर्क। आईटीएम गीडा के तृतीय वर्ष के छात्र मुहम्मद फैसल ने बिजली की बचत करने वाला एक सोलर कूलर विकसित किया है। यह कूलर बढ़ती गर्मी और बिजली की अधिक खपत की समस्या को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फैसल ने बताया कि उन्हें यह प्रोजेक्ट बनाने की प्रेरणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उस अपील से मिली, जिसमें उन्होंने जनता से अनावश्यक रूप से पंखे और लाइट न चलाकर बिजली बचाने का आग्रह किया था। फैसल ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था। वर्तमान में, तेज गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में एसी और कूलर का व्यापक उपयोग होता है। इससे न केवल बिजली की खपत बढ़ती है, बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Image Source Here...

अत्यधिक लोड के कारण शॉर्ट सर्किट और ट्रांसफार्मर जलने जैसी घटनाएं भी आम हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए, मुहम्मद फैसल ने 12 वोल्ट और 10 लीटर क्षमता वाला एक टू-इन-वन कूलिंग चार्जेबल वाटर सोलर कूलर बनाया है। यह सामान्य कूलरों की तुलना में अधिक ठंडी हवा प्रदान करने में सक्षम है। फैसल के अनुसार, यह कूलर सौर ऊर्जा से चार्ज होता है और बिना बिजली के भी 4 से 5 घंटे तक लगातार चल सकता है। इस कूलर का आकार 2 फीट है और इसकी बॉडी प्लास्टिक की बनी है। इसकी जल क्षमता 10 लीटर है। इसमें एक मिस्ट वॉटर फॉग प्लेट लगी है, जो पानी को धुंध (फॉग) के रूप में हवा में परिवर्तित करती है। यह तकनीक कूलर को सामान्य से अधिक ठंडी हवा देने में मदद करती है।

बिजली की बचत की जा सकती है और ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाला लोड भी कम होगा। इस कूलर को तैयार करने में 12 वोल्ट डीसी मोटर, 6 इंच फैन ब्लेड तथा 12 वोल्ट की दो बैटरियों का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इसमें लगाए गए सभी पार्ट्स जैसे मोटर, बैटरी, सोलर प्लेट, वॉटर पंप और मिस्ट सेंसर पूरी तरह डीसी तकनीक पर आधारित हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन के सिंह ने बताया कि कॉलेज के इनोवेशन सेल में छात्र लगातार ऐसे इनोवेटिव प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं, जिनसे लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ नए रोजगार के अवसर भी विकसित हो सकते हैं। छात्र मुहम्मद फैसल ने बताया कि इस कूलर को बनाने में लगभग एक महीने का समय लगा और इसकी कुल लागत करीब 4500 रुपए आई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस