BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / सहजनवा • 29-09-2026

भीमापार में सो रही छात्रा को सांप ने डसा, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

सहजनवा : भीमापार गांव में सोमवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। घर में सो रही 18 साल की स्नातक छात्रा सोनाक्षी को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। भीमापार निवासी अरविंद शुक्ला की बेटी सोनाक्षी 'बाबूलाल जी सिंह डिग्री कॉलेज' में पढ़ाई कर रही है। सोमवार रात वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी सांप ने उसे डस लिया। दर्द होने पर सोनाक्षी ने परिजनों को बताया। परिजनों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समय पर इलाज मिलने से अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।  बारिश में सांप अक्सर घरों के पास आ जाते हैं। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में टॉर्च इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना ही मरीज की जान बचा सकता है, ​मरीज को शांत रखें: घबराहट से दिल की धड़कन तेज होती है, जिससे शरीर में जहर तेजी से फैलता है। पीड़ित को स्थिर रखें। घाव से छेड़छाड़ न करें: प्रभावित हिस्से पर चीरा लगाने, मुंह से जहर चूसने या कसकर रस्सी बांधने जैसी गलतियां न करें। ​समय पर अस्पताल पहुंचे: झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय बर्बाद करने के बजाय मरीज को तुरंत निकटतम सरकारी अस्पताल ले जाएं। केवल एंटी-स्नेक वेनम (ASV) ही इसका प्रामाणिक और सुरक्षित इलाज है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:26
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस