BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, girl • गोरखपुर / सहजनवा • 04-06-2026

युवक दे रहा इंटरनेट पर लड़की का फोटो प्रसारित करने की धमकी, पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में एक युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में शिवम शर्मा, निगम शर्मा पुत्रगण संजय शर्मा (ग्राम तुर्कवलिया) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352, 351(3), और 67 के तहत की गई है।

पिता ने अपनी तहरीर में बताया कि शिवम शर्मा ने उनकी बेटी का फोटो कहीं से प्राप्त कर लिया था। वह पिछले एक वर्ष से इस फोटो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा था। इसके अलावा, शिवम शर्मा आते-जाते समय और फोन पर भी उनकी बेटी पर लगातार टीका-टिप्पणी करता था।

Image Source Here...

जब बेटी ने यह बात अपने पिता को बताई, तो उन्होंने शिवम शर्मा को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद, 30 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे शिवम शर्मा, उसका भाई निगम शर्मा और एक अज्ञात साथी ने मिलकर पिता को गालियां दीं। उन्होंने जान-माल की धमकी देते हुए इंटरनेट मीडिया पर बेटी का फोटो प्रसारित करने की धमकी भी दोहराई।

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस