BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, murder, chicken, kill, knife • गोरखपुर / सहजनवा • 08-02-2026

मुर्गा काटने वाले चाकू से युवक की हत्या, हाइवे पर लाश रखकर किया प्रदर्शन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र पेवनपुर गांव के सीवान में शनिवार सुबह सरसों के खेत में एक युवक की खून से सनी लाश मिली। मृतक के सीने में एक चाकू धंसा था। उसके शरीर पर चाकू के कई जगह जख्म दिखाई दे रहे थे। सीने में एक चाकू धंसा हुआ था। आस-पास के लोगों ने तत्काल गीडा पुलिस को सूचना दी।

गीडा पुलिस के साथ फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। युवक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के ही नौसड़ निवासी 18 साल के अभिषेक सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पिता विजय सिंह गीडा थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि अभिषेक हाई स्कूल में पढ़ रहा था। इसके साथ ही वह वेटर का भी काम करता था। यह कहते हुए वह रोने लगे, उन्होंने खून से सनी बॉडी देखकर कहा कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से मारकर हत्या की है। वहीं अभिषेक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घर की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं।

Image Source Here...

पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में लाश एंबुलेंस में लादकर परिजन घर के लिए निकले। जैसे ही नौसड़ के पास पासवान ढाला पर एंबुलेंस पहुंची। वहां भीड़ ने गाड़ी रोक दी। इसके बाद हत्या से नाराज भीड़ हाइवे पर ही प्रदर्शन करने लगी। करीब 20 मिनट तक सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही अधिकारी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image Source Here...

परिजनों को समझाकर पुलिस ने दाह संस्कार कराया। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ वहां मौजूद रही। पिता विजय सिंह ने तहरीर देकर कुछ युवकों पर हत्या की आशंका जाहिर किए। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभिषेक की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी नहीं हुई है। अभिषेक दो भाईयों में बड़ा था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक होने की वजह से वह पढ़ाई के साथ ही शादी विवाह में वेटर का काम भी करता था।

घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक जान बचाने के लिए काफी देर तक हत्यारोपियों से संघर्ष किया है। इस वजह से ही शरीर के कई स्थानों पर चाकू के जख्म भी मिले हैं।

Image Source Here...

जांच के दौरान मृतक के पास से इयरबड्स तो मिले, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब था। पुलिस का मानना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी फोन साथ ले गए। कुछ दिन पहले हरैया के कुछ युवकों ने अभिषेक को घेर लिया था। उनसे किसी बात को लेकर दुश्मनी चल रही थी। घरवालों ने पुलिस को यह बातें बताई हैं।

इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:58
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा