BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, husband, children • गोरखपुर / सहजनवा • 02-03-2026

दो मासूम बच्चों और पति को छोड़कर विवाहिता 5 लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार, सास ने दी तहरीर

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव से एक विवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। महिला अपने दो मासूम बच्चों और पति को छोड़कर गई है। वह अपने साथ घर में रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात भी ले गई।

पीड़िता की सास ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

​जानकारी के मुताबिक, सेमरडाड़ी निवासी मालती देवी पत्नी श्याम राज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बेटे मनोज सिंह का विवाह दस वर्ष पूर्व चौरी गांव की रहने वाली गुड़िया के साथ हुआ था। वैवाहिक जीवन सुखमय चल रहा था और उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी भी हैं। मनोज अपने परिवार के साथ घर पर ही रहता था।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय से परिवार के ही एक दूर के रिश्तेदार का घर पर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान उस रिश्तेदार ने गुड़िया को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि उक्त रिश्तेदार के बहकावे में आकर गुड़िया ने बीते दिनों घर में रखे पुश्तैनी और मेहनत की कमाई से बनाए गए लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात समेटे और प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

Image Source Here...

​धमकी और गाली-गलौज पर उतरा आरोपी

​परिजनों ने जब महिला की तलाश शुरू की और आरोपी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने वापस आने के बजाय भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। आरोपी अब पीड़ित परिवार को डरा-धमका रहा है, जिससे परिवार में दहशत और मायूसी का माहौल है। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी ममता को उनकी मां प्रेमी के खातिर पीछे छोड़ गई।

​इस मामले में सहजनवा थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीड़िता मालती देवी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस