BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Allegation • गोरखपुर / सहजनवा • 09-06-2026

चकमार्ग पर कब्जे का आरोप, सहजनवा तहसील में ग्रामीणों ने किया हंगामा, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

रूरल न्यूज नेटवर्क। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड सहबाजगंज में चकमार्ग की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड संख्या-1 जिगिना के सभासद पति प्रभात यादव उर्फ अंकित यादव ने बताया कि सहबाजगंज स्थित आराजी संख्या 554 राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे स्थानीय लोगों के आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।

Image Source Here...

ग्रामीणों का कहना है कि कब्जा हटाने की बात करने पर संबंधित लोग गाली-गलौज करते हैं और मारपीट तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कब्जे वाली जगह पर कथित रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार होता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नशे के आदी लोग अक्सर मोहल्ले में उपद्रव करते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों द्वारा क्षेत्र में गंदगी भी फैलाई जा रही है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विरोध करने पर स्थानीय लोगों को धमकियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर चकमार्ग की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में चंद्रकलावती, इसरावती, पप्पी, मीना, श्रीमती, निर्मला, गुंजा, कुशलावती, शिव प्रसाद त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, रामजानकी दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस