BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, flatted factory • गोरखपुर / सहजनवा • 04-06-2026

अगले महीने से शुरू होगा फ्लैटेड फैक्ट्री में आवंटन, CM ने किया उद्घाटन, 80 उद्यमी लगा सकेंगे रेडीमेड गारमेंट इकाई

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में नवनिर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 जून को उद्घाटन किया। अब इसके आवंटन की तैयारी शुरू हो गई है। कास्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवंटन के समय आरक्षण का भी ध्यान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लैटेड फैक्ट्री को एमएसएमई यूनिट्स के लिए रेडी टू यूज यानी प्लग एंड प्ले का बेहतरीन मॉडल बताया है। इसे गीडा का अभिनव प्रयास बताते हुए सीएम ने कहा कि जिन युवाओं के पास जमीन खरीदने और फैक्ट्री लगाने का पैसा नहीं है, वे सीधे यहां आकर काम शुरू कर सकते हैं। छोटी पूंजी लगाकर भी यहां अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य एमएसएमई यूनिट्स के लिए यह बेहतरीन मॉडल साबित होगा। उन्होंने कहा कि अभी यह फ्लैटेड फैक्ट्री तीन मंजिला है और इसे तीन मंजिल तक और बनाया जा सकता है।

Image Source Here...

लंबे समय से उद्यमी कर रहे थे मांग

गोरखपुर के उद्यमियों की मांग पर रेडीमेड गारमेंट को एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में शामिल किया गया था। इसके बाद GIDA में पहले गारमेंट पार्क विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। उसके बाद कम पूंजी वाले उद्यमियों के सहयोग के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण का निर्णय लिया गया। चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल बताते हैं कि गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट को लेकर ढेर सारी संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए इसे ODOP में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण पूरा हो चुका है और उद्घाटन भी हो गया। अब नियमानुसार इसका आवंटन कर दिया जाएगा। उद्यमियों को यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूंजी नहीं लगानी होगी। यहां मशीनें लाकर वे अपना उत्पादन शुरू कर सकते हैं। हर उद्यमी को पर्याप्त जगह मिलेगी। इसके साथ ही यहां उत्पादों के प्रदर्शन के लिए भी जगह दी गई है। एक ही जगह 80 इकाइयां संचालित होंगी तो यहां के उत्पादों को पहचान मिलेगी।

यह प्रदेश की दूसरी फ्लैटेड फैक्ट्री है। 42 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है। इसके इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 यूनिट्स के लिए प्रति यूनिट का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर एवं एमिनिटी / यूटीलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 यूनिट्स हेतु, प्रति यूनिट का क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है। इंडस्ट्रियल ब्लॉक में एमएसएमई की यूनिट्स प्लग एंड प्ले मॉडल पर लगेंगी।

हर तरह की सुविधा पहले से मौजूद होने से कोई भी उद्यमी आवंटन के बाद यहां आकर सीधे कार्य प्रारंभ कर सकेगा। यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम आदि के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा। फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में प्लग एंड प्ले सुविधा के साथ अन्य कई मूलभूत और उद्योग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। फ्लैटेड फैक्ट्री से प्रत्यक्ष रुप से करीब 1000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री से एमएसएमई और इसके अनुसंगी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से प्रदूषण रहित रेडीमेड गारमेंट, आईटी एवं फार्मा सेक्टर जैसी इकाइयों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस