BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, girl • गोरखपुर / सहजनवा • 16-04-2026

9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसियों ने आरोपी अधेड़ को रंगे हाथ पकड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना तब सामने आई जब बच्ची घर पर अकेली थी। आरोपी अधेड़ ने इस स्थिति का फायदा उठाकर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Image Source Here...

मजदूरी करने गए थे माता-पिता, अकेली थी मासूम ​

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सिकरीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला एक दंपत्ति अपनी नौ साल की बेटी के साथ गीडा क्षेत्र के एक गांव में किराए का कमरा लेकर रहता है। यह परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। रोज की तरह माता-पिता काम पर गए हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। पीड़ित परिवार के कमरे के ठीक सामने ही सत्यव्रत पासवान (निवासी पीपीगंज) नाम का एक अधेड़ व्यक्ति भी किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। आरोप है कि बुधवार की शाम को जब किशोरी घर के बाहर थी, तब सत्यव्रत ने उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुला लिया।

​पड़ोसियों ने दिखाई तत्परता

 ​कमरे के भीतर आरोपी मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस घिनौनी हरकत से सहमी किशोरी ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाले अन्य किराएदार और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुँच गए। जब उन्होंने कमरे का दृश्य देखा तो वे दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत किशोरी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।

​पुलिस की कार्रवाई

 ​घटना की सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी सत्यव्रत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ​प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सत्यव्रत पासवान के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस