BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bhojpuri movie • गोरखपुर / सहजनवा • 21-05-2026

भोजपुरी मूवी 'जय कन्हैया लाल' में दिखेगा गोरखपुर का सीन, शूटिंग देखने उमड़ा जनसैलाब, एक्टर्स ने शानदार एक्टिंग से जीता दिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। भोजपुरी मूवी 'जय कन्हैया लाल' की शूटिंग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सहजनवा ब्लाक के मुंडा कोडरा गांव में इसके कई सीन की शूट किए गए। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर कृष और राजन के साथ एक्ट्रेस रचना सिंह यादव और नेहा तिवारी ने अपने एक्टिंग से लोगों को मोहित किया है।

यह फिल्म पूरी तरह धार्मिक और पारिवारिक विषय पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी देखने को मिलेगा। जिसको लेकर लोगों में अभी से ही उत्सुकता नजर आ रही है। शूटिंग सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर की जा रही है, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image Source Here...

गांव की संस्कृति का दिखेगा रियल सीन-एक्ट्रेस रचना

 लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रचना सिंह यादव ने बताया कि “जय कन्हैया लाल” एक धार्मिक और पारिवारिक फिल्म है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म की शूटिंग सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में ही की जाएगी, जिससे यहां की संस्कृति, गांव और प्राकृतिक वातावरण को भी फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

Image Source Here...

ये कलाकार भी शामिल

'जय कन्हैया लाल' का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले प्रोड्यूसर दीपक शाह की ओर से किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक नीलमणि सिंह हैं, जबकि डीओपी (कैमरामैन) की जिम्मेदारी देवेंद्र तिवारी निभा रहे हैं।

इसके अलावा संतोष श्रीवास्तव, सीपी भट्ट, नीलम पांडेय, पंकज सैनी और सुनील दत्त पाण्डेय सहित कई कलाकार फिल्म में अपनी एक्टिंग स्किल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर सहित पूरी टीम शूटिंग को सफल बनाने में जुटी हुई है।

क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

स्थानीय लोगों में फिल्म शूटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव वालों का कहना है कि इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस