BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bike, tractor • गोरखपुर / सहजनवा • 02-04-2026

बाइक सवार किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचला

रूरल न्यूज नेटवर्क। पाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के जसुलीपार में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मिट्टी मिलाने वाली ट्रैक्टर मशीन की चपेट में आने से लगभग 60 वर्षीय चाददेव पुत्र लहुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक घघसरा बाजार के नचनी गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे गेहूं की कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर मशीन देखने गए थे। लौटते समय प्रकाश गुप्ता के भट्ठे के पास वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि चाददेव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घघसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल (UP 53 DW 7743) भी गिरी हुई मिली। थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे और तहसीलदार राकेश कन्नौजिया भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक पहले ही लापता हो चुका है। उनके दो बेटे हैं—विजयभान, जो खेती-बाड़ी करते हैं, और खिशु, जो बाहर मजदूरी करता है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Image Source Here...

ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इसी भट्ठे पर यह तीसरी घटना है, जिससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे और अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस