BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Accident, Bokta • गोरखपुर / सहजनवा • 16-01-2026

बोक्टा-गाहासांड़ मार्ग तीन साल से जर्जर:गड्ढों से बढ़ रहे हादसे, ग्रामीण मरम्मत की मांग पर अड़े

सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र का बोक्टा-गाहासांड़ मार्ग पिछले तीन वर्षों से जर्जर हालत में है। यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर बने गहरे गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे क्षेत्र के विकास के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

जाम से मुक्ति दिलाने वाला मार्ग खुद बना मुसीबत

​यह मार्ग भौगोलिक और यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हाईवे से शुरू होकर बोक्टा और गाहासांड़ होते हुए पटखौली चौराहे पर सहजनवा-घघसरा मार्ग से मिलता है। इस मार्ग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पटखौली से आने वाले राहगीरों को कस्बे के भीतर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

जिससे वे मुख्य बाजार के भीषण जाम से बचते हुए सीधे हाईवे तक पहुंच जाते हैं। लेकिन पिछले तीन वर्षों से मरम्मत के अभाव में यह शॉर्टकट अब "सफर-ए-मुसीबत बन गया है।

​बिखरी गिट्टियां और गहरे गड्ढे बन रहे हादसों का कारण

​सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे नुकीली गिट्टियां सड़क पर फैल गई हैं। स्थानीय नगरवासी नरेंद्र कुमार, बृजराज, संदीप कुमार, अमरजीत, रामशरन प्रसाद और भगवानदास—ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि तीन साल से सड़क के हाल बदतर हैं।

दोपहिया वाहन चालक आए दिन इन गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए इस रास्ते पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है। रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है क्योंकि गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता।

अधिकारियों की उपेक्षा से ग्रामीणों में भारी रोष

​ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग की दुर्दशा को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि विभाग ने तत्काल सुध नहीं ली और मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं कराई, तो वे संगठित होकर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। ​इस गंभीर समस्या को लेकर जब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया से बात की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था या विभाग को इस मार्ग की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए औपचारिक पत्र भेजा जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस