BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bullet rider • गोरखपुर / सहजनवा • 26-05-2026

बुलेट सवारों ने फूंक दी कार, साइड न देने को लेकर युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में साइड देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कार चालक के साथ मारपीट की गई और उसकी कार में आग लगा दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात करीब 2 बजे दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। नगवा गांव निवासी नंदन पांडेय किराए पर कार चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार रात करीब 10:15 बजे वह अपनी कार लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव की एक सकरी गली में सामने से बुलेट बाइक पर सवार कुछ युवक आ गए। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने नंदन को कार से बाहर खींच लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में कार में आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।

नंदन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Image Source Here...

घायल चालक का चल रहा इलाज

मारपीट में घायल नंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुके थे।

Image Source Here...

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

गीडा थाना पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने दो लोगों को हिरासत मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगवा गांव के रहने वाले कपिल सिंह और विशाल सिंह के रूप में हुई है। दोनों गीडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अन्य आरोपी की तलाश जारी

गीडा सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि- “गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार की शाम एक सूचना मिली कि दो लोगों में मारपीट हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी हुई कि नगवा गांव के रहने वाले नंदन और वहीं के रहने वाले कपिल के बीच गाड़ी को आगे-पीछे करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। जिसमें कपिल और उसके परिवार के लोगों द्वारा नंदन के साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही उसकी गाड़ी में आग लगा दी गई थी।

नंदन के परिवार की तहरीर के आधार पर कपिल और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कपिल और उसके एक सहयोगी विशाल को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में गीडा थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेश यादव, उपनिरीक्षक विकास मिश्रा, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल पिन्टू कुमार शामिल थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा