• gorakhpur, cm yogi,
•
गोरखपुर / सहजनवा
• 21-04-2026
दबंगों ने युवक को रास्ते में रोककर पीटा, बाइक हटाने को लेकर विवाद
रूरल न्यूज नेटवर्क।घघसरा थाना
क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। इस हमले में
युवक का पैर टूट गया है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया
गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सहजनवा थाना अंतर्गत सेघुणा
गांव निवासी विजय यादव (पुत्र फुलदेव यादव) घघसरा बाजार से अपने घर लौट रहे थे।
बाजार के पास पुलिया के निकट कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित विजय यादव के अनुसार, घघसरा बाजार के सत्यम वर्मा, शिवम वर्मा और
सुंदरम वर्मा (पुत्र अशोक वर्मा) ने उन्हें पीटा। मारपीट के दौरान विजय का पैर टूट
गया। हमलावर गाली-गलौज करते हुए धमकी देकर चले गए।
Image Source Here...
घायल विजय को पहले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले जाया गया। वहां से परिजनों ने उन्हें एक
निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज
चल रहा है।घघसरा पुलिस चौकी प्रभारी
दुर्गेश कुमार सिंह को इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज
कर ली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Share On :
×
15:38
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा