BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Construction, Samadhiya • गोरखपुर / सहजनवा • 20-04-2026

समधिया पुलिस चौकी का निर्माण शुरू, गोरखपुर-संतकबीरनगर सीमा पर बढ़ेगी चौकसी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर और संतकबीरनगर जनपद की सीमा पर स्थित सहजनवा थाना क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित समधिया पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह परियोजना चार साल के लंबे इंतजार के बाद धरातल पर उतरी है।

Image Source Here...

इस चौकी का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों की गतिविधियों पर लगाम लगाना और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है। यह शासन की एक महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

समधिया पुलिस चौकी का निर्माण कार्य पिछले चार वर्षों से जमीन की अनुपलब्धता के कारण रुका हुआ था। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से फाइलों में लंबित था। हालांकि, तहसील प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के बाद अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

2022 में जारी हुआ था फरमान

 ​उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से सहजनवा के समधिया और भड़सार में नई पुलिस चौकियां स्थापित करने का सरकारी आदेश जारी हुआ था। भड़सार चौकी का कार्य प्रक्रिया में आ गया, लेकिन समधिया में उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका रहा।

पिछले चार सालों से पुलिस विभाग और तहसील प्रशासन जमीन की तलाश में जुटे थे। अंततः वर्ष 2026 में स्थानीय लोगों से संवाद और समन्वय स्थापित कर जमीन चिन्हित की गई, जिसके बाद अब निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है।

​अब तक थाने से होती थी मॉनिटरिंग

समधिया पुलिस चौकी का महत्व रणनीतिक रूप से काफी अधिक है। इस चौकी के दायरे में लगभग 20 गांव आते हैं। अब तक इन गांवों की सुरक्षा और निगरानी का पूरा भार मुख्य सहजनवा थाने पर था। दूरी अधिक होने के कारण पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लगता था, जिससे अपराधियों को भागने का अवसर मिल जाता था।

​हैरानी की बात यह है कि भवन न होने के बावजूद वर्ष 2022 से अब तक इस कागजी चौकी पर तीन चौकी इंचार्जों की तैनाती की जा चुकी है। वर्तमान में भी यहाँ एक चौकी इंचार्ज और पांच पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो संसाधन और भवन के अभाव में क्षेत्र की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

​दो माह के भीतर बनकर तैयार होगा नया भवन

 ​निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। पुलिस विभाग का मानना है कि बॉर्डर पर स्थित होने के कारण यह चौकी अंतर-जनपदीय अपराधियों की आवाजाही रोकने में मील का पत्थर साबित होगी।

​महेश चौबे, थाना प्रभारी सहजनवा- अधिकारियों का पक्ष जमीन आवंटन में देरी के कारण निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका था। अब सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं और निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद है कि आगामी दो माह के भीतर चौकी अपने नए भवन में पूरी तरह स्थापित हो जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस