BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Father, daughter • गोरखपुर / सहजनवा • 18-04-2026

78 पर्सेंट मार्क्स लाने पर भी पिता ने किया प्रताड़ित, आहत होकर बेटी ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। सीबीएसई बोर्ड की रिजल्ट में 78 पर्सेंट मार्क्स लाने पर पिता की डांट के बाद बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता ने नंबर को कम बताते हुए उसे बाते सुनाई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

जिससे तंग आकर बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मां ने आरोपी पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सहजनवां पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी है। सहजनवां थाना क्षेत्र के तिलौरा निवासी दुर्गेश धर दुबे की 16 साल की बेटी आराध्या दुबे नगर पंचायत स्थित एक निजी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उसने सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा दिया था। बुधवार को जारी रिजल्ट में उसने 78 प्रतिशत मार्क्स लाया। हालांकि उसके पिता को यह नंबर कम लगे और उसने बेटी को खूब डांट लगाई। ताने सुनकर वह परेशान हो गई। उस समय उसकी मां अंकिता और भाई तनिष्क घर पर नहीं थे।

Image Source Here...

आराध्या अकेले खुद को संभाल नहीं पाई और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे ठर्रापार सीएचसी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतिका की मां अंकिता दुबे ने पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में मां ने लगाया कि रिजल्ट आने के बाद उसके पति दुर्गेश ने बेटी को कम नंबर आने पर बुरी तरह प्रताड़ित किया।

लगातार डांट-फटकार लगाया। जिसकी वजह से दबाव से परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि ऐसा कदम उठाने के लिए दुर्गेश ने ही बेटी को उकसाया।

 पिता ने शव को कार में किया था लॉक

 बताया जा रहा है कि घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका के पिता शव को वापस घर लाए और उसे कार में लॉक कर दिया। जब मां अंकिता दुबे मायके से लौटीं, तो पिता ने सच्चाई छिपाते हुए कहा कि आराध्य सो रही है।

मां ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन आराध्या घर में कहीं नहीं मिली। मां के हंगामे के बाद जब गाड़ी का लॉक खुला, तो बेटी का शव देखकर घर में चीख पुकार और कोहराम मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे शव को कब्जे में लिया और पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।

Image Source Here...

 जेल में बंद हुआ आरोपी

 पुलिस ने शुक्रवार को तिलौरा-जसवल रोड स्थित एक प्राइवेट पीजी कॉलेज गेट के सामने से आरोपी दुर्गेश धर दुबे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आगे की जांच जारी

 थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हर पहलू पर जांच की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस