BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, poison • गोरखपुर / सहजनवा • 05-06-2026

पिता ने बेटे-बेटी को जहर खिलाकर मार डाला, तड़पकर मौत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे और बेटी को दही में जहर मिलाकर खिला दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 5 बजे दोनों बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने रोते चिल्लाते हुए कहा कि ऐसा राक्षस बाप किसी बच्चे को न मिले।

Image Source Here...

घटना की सूचना पर पुलिस बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि जहर देने वाले पिता की मानसिक रोग की दवा भी चलती है। अचानक वह पागलपन वाली हरकतें करने लगता है। पत्नी ही पूरा परिवार संभालती है। आरोपी के पिता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर एफआईआर लिखी जा रही है। गीडा के सेक्टर 5 बरवार गांव में सत्यम कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी के पिता अनिल कन्नौजिया ने बताया कि सत्यम के दो बच्चे हैं। जिसमे बड़ी बेटी परी (8) और छोटा बेटा अक्षत (5) साल का था। गुरुवार शाम करीब 6 बजे दोनों बच्चों को सत्यम बुलाकर अपने कमरे में ले गया। वहां पर दोनों को किसी खाने वाली चीज में सल्फास की गोलियां खिला दी। दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उनके मुंह से झाग निकलने लगा। तब परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां रात भर दोनों का गंभीर हालत में इलाज चला। सुबह दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने तत्काल गीडा थाने की पुलिस को सूचना दी।

पुलिस गीडा स्थित घर जाकर आरोपी पिता सत्यम कन्नौजिया को हिरासत में ले लिया है। घर से सल्फास की खाली शीशी भी मिली है। आरोपी से पूछताछ में वह कुछ भी बता नहीं पा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका मानसिक रोग का इलाज चलता है।

इस संबंध में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी मानसिक रोगी बताया जा रहा है। हर पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस