BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GIDA, ITM • गोरखपुर / सहजनवा • 28-03-2026

गीडा आईटीएम में 1,150 छात्रों को 1,150 विद्यार्थियों को किया सम्मानित, प्रशिक्षण पूरा, प्रमाण पत्र वितरण

रूरल न्यूज नेटवर्क। गीडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) में सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी) कार्यक्रम के तहत 1,150 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया, जिसके उपलक्ष्य में एक प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फॉर एम्पावर्ड सोसाइटी (स्वदेश) और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के सहयोग से संचालित हुआ।

समारोह में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ डॉ. एन. के. सिंह और डॉ. राजीव निगम भी मंच पर मौजूद थे। प्रो. पूनम टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी और डिजिटल युग में तकनीकी कौशल का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने बताया कि सैमसंग जैसी अग्रणी कंपनी के सहयोग से संचालित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के लिए सक्षम बनाता है। ऐसे प्रयास युवाओं को नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं।

Image Source Here...

डॉ. राजीव निगम ने इस अवसर पर कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने आईटीएम गीडा के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम को पूर्ण करने में दिखाए गए समर्पण और उत्साह की सराहना की।

Image Source Here...

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि आईटीएम गीडा हमेशा गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि सैमसंग इनोवेशन कैंपस के माध्यम से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ है, जो उनके करियर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी 1,150 सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सैमसंग के प्रतिनिधि नितिन, फार्मेसी निदेशक डॉ. पी. डी. पांडा, डॉ. आर. एल. श्रीवास्तव, डॉ. ए. आर. त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. आशुतोष राव, विनीत राय, शालिनी सिंह, दीप्ति ओझा सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस