BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Hindu, police station • गोरखपुर / सहजनवा • 13-03-2026

सीएम योगी की माता, गौ माता पर अभद्र टिप्पणी, हिंदू युवा वाहिनी ने थाने में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता और हिंदू आस्था के केंद्र 'गौ माता' के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में हियुवा कार्यकर्ता सहजनवा थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने थाने पर जोरदार प्रदर्शन भी किया।

​मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के एक मौलाना द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माता जी और गौ माता को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इस टिप्पणी का वीडियो और स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई।

Image Source Here...

हियुवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी न केवल मुख्यमंत्री के परिवार का अपमान है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने और शांति भंग करने की साजिश है।

​कार्यकर्ताओं की मांग तत्काल हो गिरफ्तारी ​

ज्ञापन सौंपने के दौरान हियुवा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपी मौलाना की पहचान कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों और धार्मिक आस्थाओं पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Image Source Here...

​ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उदयभान सिंह, मदन मुरारी गुप्ता, प्रेम पाल गुप्त, जयंत कुमार, देवानंद शुक्ला, सच्चीतांनंद पाण्डेय, जय प्रकाश, और रवि जयसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय पुलिस ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस